6th JPSC Result Declared तमाम अवरोधों और अदालती चक्कर के बाद मंगलवार को आखिरकार जेपीएससी ने छठी सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
जोहार
आप सभी झारखंड के युवाओ के लिए आज का दिन बहुत ही यादगार होने वाला है क्योंकि झारखंड मे बहुत ही लम्बे समय से लटके पड़े हुए jpsc का परिणाम आज आ गया है।
आदिम डिजिटल, झारखंड राज्य, भारत। झारखंड के jpsc लिखने वाले युवाओ के लिए खुश खबरी है की 6th JPSC Result 2020 OUT तमाम अवरोधों और अदालती चक्कर के बाद मंगलवार को आखिरकार झारखंड लोक सेवा आयोग
ने छठी सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 326 रिक्तियों के लिए कुल 325 अभ्यर्थी अंतिम तौर पर सफल हुए हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए रिजल्ट के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा में जनरल कोटे के 86 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इस परीक्षा में एसटी कोटे से 34, एससी कोटे से 15 और पिछड़ा वर्ग कोटे से 8 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
झारखंड लोक सेवा आयोग ने छठी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को जेपीएससी की ओर से परीक्षाफल अपने वेबसाइट http://www.jpsc.gov.in/ पर प्रकाशित कर दिया गया। इस परीक्षा में अंतिम तौर पर कुल 325 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है।
परीक्षा की प्रक्रिया पांच साल से चल रही थी ।
हम सभी जनते थे की यह परीक्षा की प्रिस्तिथि से होकर गुजर है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद इसकी मुख्य परीक्षा हुई तथा साक्षात्कार आयोजित किया गया। इस परिणाम का वैसे अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं जो प्रारंभिक परीक्षा के पूर्व के परिणाम में सफल घोषित हुए थे और मुख्य परीक्षा में भी शामिल हुए थे। बाद में कोर्ट के आदेश के बाद दूसरी बार संशोधित परिणाम के आधार पर साक्षात्कार आयोजित किया गया।
झारखंड के युवाओ के लिए खुशी की चमक छठी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी ।
झारखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को छठी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसी साल 24 फरवरी 2020 से छह मार्च तक आयोजित साक्षात्कार के आधार पर यह परिणाम जारी किया गया। बता दें कि विवादों के कारण इस परीक्षा की प्रक्रिया पांच साल से चल रही थी। इसकी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में तीन बार संशोधन करने पड़े थे। मामला हाईकोर्ट तक गया। लेकिन अब जाके समस्या का हाल निकला और 6th jpsc का परीक्षा का result आया है।
आपको जनकारी देना चाहेंगे। किस श्रेणी में कितने सफल
- झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा
- अनारक्षित : 86
- पिछड़ा वर्ग-1 : 08
- एससी : 15
- एसटी : 34
- झारखंड वित्त सेवा
- अनारक्षित : 52
- पिछड़ा वर्ग-1 : 11
- एससी : 11
- एसटी : 30
- झारखंड शिक्षा सेवा
- अनारक्षित : 19
- एससी : 06
- एसटी : 11
- झारखंड सहकारिता सेवा
- अनारक्षित : 03
- पिछड़ा वर्ग-1 : 01
- एससी : 02
- एसटी : 03
- झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा
- अनारक्षित : 02
- एसटी : 01
- झारखंड सूचना सेवा
- अनारक्षित : 06
- एससी : 01
- झारखंड पुलिस सेवा
- अनारक्षित : 03
- पिछड़ा वर्ग-2 : 01
- एससी : 02
- झारखंड योजना सेवा
- पिछड़ा वर्ग-1 : 01
- एससी : 02
- एसटी : 05
- कट ऑफ मार्क्स
- अनारक्षित : 600
- पिछड़ा वर्ग-1 : 594
- पिछड़ा वर्ग-2 : 621
- एससी : 538
- एसटी : 524
Posted By: Sukumar Soren


Adi napyi oll.. Noka gi aar houn laha se kami tigi thaen maa
ReplyDeleteAdi Adi sarhaw gomkey..
Deleteᱟ.ᱰᱤ ᱢᱚᱡ ᱱᱟᱯᱟᱭ ᱠᱷᱚᱵᱚᱨ ᱜᱚᱢᱠᱮ
ReplyDelete