नागरिकता विधेयक 2019 आदिवासियों के लिए क्या फायदा क्या नुक्सान होगा ।

जोहार

आदिम डिजिटल मीडिया,भारत//चलिए आज हम बात करते हैं भारत के आदिवासी समाज की उसकी स्थिति और परिस्थिति क्या है उसके दुख और दर्द कौन सुनेगा सरकार के दिन प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के नियम और कानून उनको कितना प्रभावित करता है यह किसी को जानकारी नही होती है औरजानकारी  होती भी  है तो आदिवासियों के लिए हक अधिकार के लिए लड़ता कौन है अगर लड़ भी लेता है तो उसे भी सरकार विभिन्न प्रकार के केस मुकदमों से इतने ज्यादा परेशान कर देते हैं कि वह आदिवासियों के लिए कोई बातें बोलना चाहेगा पर बोल नहीं सकता इसी विषय को लेकर आज हम बात करेंगे।  आदिवासियों के लिए क्या फायदा क्या नुक्सान होगा सिटीजन अमेजमेंट एक्ट ।

 हमारे बीच राजू मुर्मू जी है जो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सशक्त और जागरूक कर रहे हैं उसके साथ-साथ सिटीजन जनरलिज्म फॉरम में अपने बातों को रखते हैं आज उन्हीं के बातों को हम आपके समक्ष रखने जा रहे हैं ।
 राजू मुर्मू 
सिटीजन जर्नलिज़म फोरम//मुझे बहुत तरस आता है ऐसे लोगो पर जो लोग पाकिस्तान , बंगलादेश , अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक की हत्या होने पर चिंतित होकर CAA की तरफदारी कर रहे हैं लेकिन खुद अपने ही देश के अंदर जंगलो पहाड़ो कन्दराओं में रहने वाले जनजाति समुदाय के  छोटे छोटे बच्चों , महिलाओं  , पुरुषों  की निर्मम हत्या नक्सलवाद के नाम पर कर दी जाती है लेकिन कभी उनके निर्मम हत्याओ पर एक आँसू तक नही निकलती है । अफसोस तक जाहिर नही करते ऐसे अमानवीय कृत्य पर ।


जाति धर्म के नाम पर बेचारे गरीब दलित लोगों को प्रताड़ित किया जाता है उनको पकड़कर पीटा जाता है ! उनके महिलाओं के साथ गैंगरेप किया जाता है ! उनको जलाकर मार दिया जाता है ! उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है ! उनको धार्मिक स्थलों में प्रवेश नही करने दिया जाता है । उनको जाति सूचक शब्दो से पुकारा जाता है ! फिर कहाँ चली जाती है तुम्हारा राष्ट्रवाद ? बंद करो छद्म राष्ट्रवाद को । जातिगत और धार्मिक घृणा तो तुम्हारे सोच में काई की तरह बैठ गया है। पहले अपने ही देश के लोगो के साथ असमानतापूर्ण व्यवहार करना छोड़ो ,अपनी सोच को बदलो । पाखंडवाद और नस्लभेद करना बंद करो फिर बातो करो सच्चे राष्ट्रवाद की । जिओ और जीने दो की नीति बनाओ ।
 हम सभी अपने भारत भूमि से प्यार करते हैं और जो अपने देश अपने लोगो से प्रेम करता है वही सच्चा राष्ट्रवादी है । किसी को मार कर पिट कर किसी नागरिक की हत्या करने वाले कैसे #राष्ट्रवादी हो सकता है ! वो तो दहशतगर्द और उग्रवादी कहलायेगा । राष्ट्र किसी को काटने मारने से नही बनता बल्कि भाईचारा बन्दुत्व प्रेम एक दूसरे के सभ्यता और संस्कृति का आदर करने से बनता है। अगर सच्चा राष्ट्रवादी हो तो तोड़ो नही सबके दिल को जोड़ो । यह देश और उसकी भूमि को सलाम करता हूँ की यहाँ देवालय भी है गुरुद्वारा भी है मस्जिद भी है तो गिरजा भी है ।हम अलग अलग होते हुए भी फिर भी हम भारतीय है ।


दूर दराज जंगलो में मांदल और नगाड़ो की थाप जिसने प्राचीन भारत की सभ्यता की नींव रखी । बुद्धकाधम्म भी इसी भारत भूमि में पैदा हुआ । तिलका , सिद्धू-कान्हू ,बिरसा ,तात्या भील जैसे बहादुर वीर योद्धा पैदा हुए जिन्हें अपनी स्वतंत्रता और शांति प्रिय थी ।

बहुरंगी सभ्यता संस्कृतियों से परिपूर्ण माँ भारती ने सबको अपने आँचल में शरण दी है उनके बेटो से उनको अलग मत करो । बन्द करो जाति धर्म की घृणित राजनीति । तुम्हारी इस घृणित राजनीति ने माँ भारती के बच्चों को खा गया और अभी भी तुम्हारा जी नही भरा ! बन्द करो ये बटवारे की राजनीति ।
क्या हम सिर्फ राजनीतिक लोगों पर ही विश्वास करें वह जो कानून बनाएंगे क्या हम उसे कानून को मानने में भारत में सभी जाति धर्म एवं समाज के लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं और उनकी सामाजिक विचारधाराओं को भी जिंदा रखते हैं इसलिए अब सशक्त, जागरूक और एकजुट होना पड़ेगा उन गलत  राजनीति लोगों के प्रति  । भारत की आदिवासीयों  का संवैधानिक हक अधिकार छीनने के प्रयास कर रहा है ।

आप अपनी विचार हमसे साझा कर सकते हैं और आपस में वैचारिक रूप से जुड़ सकते हैं । 
अधिक जानकारी के लिए दिये हुए Link पर क्लिक करे। https://adimdigital.in/

आपको जानकारी कैसे लगा कमेंट करके हमें बताएं अच्छा लगा तो शेयर जरूर कीजिएगा।

Posted By: Sukumar Soren


Comments